राजधानी में दीपावली पर्व के चलते पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने पटाखों से होने वाले धुएं को नियंत्रित करने के लिए इस बार ड्रोन को फील्ड में उतारा है। पानी का टैंक फिट कर ड्रोन से कई इलाकों में पानी की बौछारें छोड़ी जा रही है। पॉल्यूशन बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि पानी बौछारें छोड़ने से धुएं को वायुमंडल में फैलने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।