सहसपुर लोहारा: बोडला तहसील के ऑफिस पास तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को रौंदा मौके पर हुई दर्दनाक मौत
मामला बोडला थाना क्षेत्र का है। जहा बोडला के तहसील ऑफिस के पास तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन बाइक सवार 34 वर्षीय व्यक्ति प्रकाश यादव पिता दशरथ यादव उम्र 34 निवासी बोडला को ठोकर मारकर फरार हो गया।जिसमे व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इधर शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही अज्ञात वाहन और चालक की तलाश कर रही है।