बहादुरगढ़: बुधवार को झज्जर जिले में पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री ने नई पुलिस चौकी मतानहेल का शुभारंभ किया
पुलिस चौकी में पहुंचने पर झज्जर पुलिस कमिश्नर का पुलिस विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया। पुलिस कमिश्नर ने चौकी का शुभारंभ करते हुए परिसर में पौधा रोपित कर पर्यावरण बचाओ का भी संदेश दिया। मातनहेल गांव में पुलिस चौकी खुलने पर ग्रामीणों ने पुलिस कमिश्नर का धन्यवाद किया और पुलिस को अपराधियों की धर पकड़ में सहयोग करने भी बात कही।