सिरोंज: सिरोंज में महिला शिक्षिका का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सिरोंज के सारथी सिटी कॉलोनी में एक 30 वर्षीय शासकीय शिक्षिका का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतका मीशू राजपूत नटेरन विकासखंड के हाईस्कूल महू में पदस्थ थीं और किराए के मकान में अकेली रहती थीं। उनके पति अमरदीप राजपूत कुरवाई में शासकीय शिक्षक हैं। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में गले में निशान और गहने गायब होने की