ग्वालपाड़ा उदाकिशुनगंज मुख्य मार्ग पर झलारी चौक के समीप सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला को एक अनियंत्रित बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी और मौक़े से फरार हो गया। घटना के बाद महिला बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी।। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालपाड़ा में भर्ती कराया गया। जहां महिला का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है ।