पथरगामा: पथरगामा आयुष्मान आरोग्य मंदिर धमसाय में मुखिया ने 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' का उद्घाटन किया
बुधवार को 1 बजाकर 18 मिनट पर भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर धमसाय में मुखिया श्रीमती पूनम देवी के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम उद्घाटन के बाद मुखिया पूनम देवी ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया।