शिव: सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने सुनी जनसमस्याएँ, दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Sheo, Barmer | Sep 18, 2025 सेवा और जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने गुरुवार शाम 5.30 बजे अपने विधानसभा क्षेत्र के रोहिड़ी,मुंगेरिया, सुंदरा विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने न केवल जनता की समस्याएँ सुनीं बल्कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।