बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे मोकामा के शिवनार इलाके में NH-31 पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी मिक्सर मशीन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि गनीमत रही कि एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं।