सूरतगढ़: डॉ. अंबेडकर नवयुवक संघ ने SDM को ज्ञापन दिया, हाईटेक लाइब्रेरी और सफाई कर्मचारियों की मांग की
सूरतगढ़ में डॉ. अंबेडकर नवयुवक संघ एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने सोमवार दोपहर एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें मांग की गई कि वर्षों से कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मचारी और सफाई ड्राइवर को सफाई भर्ती में प्राथमिकता से नियुक्ति दी जाये। और सफाई कर्मचारियों को प्रत्येक 30 तारीख तक वेतन भुगतान करें व शहर में हाईटेक डॉ, बीआर अंबेडकर लाइब्रेरी स्थापना की मांग रखी।