बक्सर: आशाओं ने केंद्रीय बजट की प्रति जलाई, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Buxar, Buxar | Apr 1, 2026 अखिल भारतीय आशा फेडरेशन के आवाहन पर बक्सर में आशा और आशा फैसिलिटेटरों ने केंद्रीय बजट की प्रति जलाकर विरोध जताया। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार ने बजट में उनके लिए कोई प्रावधान नहीं किया है, जबकि वे विगत 5 माह से बिना पारिश्रमिक के काम कर रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फरवरी और मार्च में आंदोलन के बाद 3 माह के पैसे मिले, लेकिन अभी भी 5 माह के पैसे बाकी है।