तहसील के हरियाणा सीमावर्ती गांव भाकरां स्थित बाबा श्योपुरी धाम मंदिर, केशानिया जोहड़ परिसर में 0 बाबा विकास गिरी जी महाराज (बहल) व बाबा हर्ष गिरी जी महाराज की अगुवाई में साधु-संतों तथा ग्रामीणों के जनसहयोग से 51×51 फीट के छायादार शैड (मंडप) के निर्माण की आधारशिला रखी गई। ग्रामीण एवं साधु-संत उपस्थित रहे।सभी ने मंदिर के विकास कार्यों में सहयोग का संकल्प लिया।