पुलिस के अनुसार 8 जनवरी 2026 को बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुकटिया स्थित गन्ने के खाली खेत में प्रतिबंधित पशु का अवैध वध किया गया था। इस मामले में थाना बहेड़ी पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आगे ऐसी वारदातों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय थी।