रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोनभद्र में सांसद निधि से ₹100 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया
क्लेक्टरेट में शनिवार को हरदीप सिंह पुरी, सांसद राज्यसभा/केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, भारत सरकार द्वारा जनपद सोनभद्र में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की निधि से संस्तुत/स्वीकृत 100 विकास कार्यों का 3 करोड़ 94 लाख 40 हजार का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास सम्पन्न हुआ। मा० मंत्री जी ने अपने संदेश में कहा कि जनपद सोनभद्र से उनका गहरा लगाव है।