चूरू: वार्ड संख्या 6 में निर्माण कार्य के दौरान युवक छत से गिरा, गंभीर हालत में किया गया रैफर
Churu, Churu | Nov 9, 2025 चूरू शहर के वार्ड 6 में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान रविवार को एक 21 वर्षीय युवक छत से गिरकर गम्भीर घायल हो गया। इस हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आयी। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। युवक के सिर में गंभीर चोटे होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।