पखांजूर: अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष की बोलेरो वाहन महला नदी में बह गई,
कांकेर जिले में भारी बारिश का प्रकोप देखने को मिल रहा है।इसी कड़ी में कांकेर जिले के अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष की बोलेरो वाहन नदी में बह गई।घटना कोयलीबेडा से पखांजूर मार्ग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग समेत गाड़ी में 4 लोग सवार थे।वहीं खबर आ रही है कि नदी के तेज बहाव में पेड़ के सहारे जान बचाकर खड़े होने की कोशिश कर रहे थे।