चूरू: पितरजी की ढाणी घंटेल में हुआ गौर बनोरा गोरजा कार्यक्रम, परंपरागत गीतों पर झूमी नारी शक्ति
Churu, Churu | Mar 23, 2025 पितरजी की ढाणी घंटेल स्थित त्रिनेत्र योग धाम में रविवार को गौर बनोरा गोरजा का मनभावन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला परिषद चूरू की जिला प्रमुख वंदना आर्य के मुख्य आतिथ्य में हुई। योगाचार्य डॉक्टर मनोज शर्मा, विनीता शर्मा ने शाम सात बजे बताया कि हमारे परम्परागत पर्व से आज की युवा पीढी को जोडने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।