दिल्ली के कालकाजी में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहें अमरीक सिंह गिल शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद गिल ने बताया कि हम लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में रहे हैं लेकिन अब नई पारी की शुरुआत आम आदमी पार्टी के साथ कर रहे हैं।