सिहोरा: मझगवां: एंटी रैबीज इंजेक्शन के बाद भी बिगड़ी हालत, नर्स पर लापरवाही का आरोप, इलाज के दौरान मासूम की मौत
मझगवां निवासी दिनेश वंशकार की 2 वर्षीय मासूम बेटी की कुत्ते के काटने के बाद उपचार के दौरान मौत हो जाने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। परजिनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में प्रदर्शन कर चक्का जाम किया और एफ आई आर दर्ज करने की मांग की।