सहारनपुर में एक प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा वीडियो शनिवार सुबह 10 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शिक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वायरल वीडियो में स्कूली बच्चे स्कूल परिसर में लगे हैंडपंप के पास बर्तन धोते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि बच्चों से पढ़ाई के बजाय स्कूल से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं।