रामपुर बघेलान: भरत घाट पर स्वच्छता अभियान चला, जल संरक्षण का संदेश दिया गया
सतना जिले के चित्रकूट स्थित पावन मंदाकिनी नदी के भरत घाट पर मंगलवार को नगर परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य नदी की पवित्रता बनाए रखना, जल संरक्षण को बढ़ावा देना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल ने स्वयं श्रमदान कर लोगों को प्रेरित किया।