परसिया: जल संकट के बीच वार्ड नौ में पाइपलाइन फूटी, मरम्मत कार्य शुरू, मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त
नगर में जल स्रोत सूखने से पेंयजल संकट है। नगर पालिका की पेयजल की आपूर्ति लडखडाई हुई है। ऐसे में बुधवार को दो बजे परासिया के वार्ड क्रमांक नौ में चौकी मोहल्ला वेयर हाउस रोड की पुलिया के नीचे पाईप लाईन फूट गई। मैन पाईप लाईन के फूटने से पेयजल व्यवस्था प्रभावित होगी।पाईप लाईन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया हैं ।