निघासन: निघासन कस्बे के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने भंडारे में पाया प्रसाद, पुलिस रही अलर्ट
लखीमपुर खीरी के नगर पंचायत निघासन स्थित प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आस्था का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और भक्तों ने श्रद्धा भाव से बजरंगबली के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।