तरारी: राष्ट्रीय जनता दल ने तरारी विधानसभा क्षेत्र में 'सामाजिक न्याय परिचर्चा' कार्यक्रम का आयोजन किया
राष्ट्रीय जनता दल भोजपुर जिला इकाई द्वारा तरारी विधानसभा क्षेत्र में "सामाजिक न्याय परिचर्चा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और संगठनात्मक कार्यशैली के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद भोजपुर जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने की।