शामली: चूनसा गांव में घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन विषय पर महिला चौपाल का आयोजन किया गया
Shamli, Shamli | Oct 24, 2025 शुक्रवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक मिशन शक्ति अभियान के तहत विकासखंड शामली के गांव चूनसा में घरेलू हिंसा व दहेज उन्मूलन पर महिला चौपाल का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी शामली मौहम्मद मुशफेकीन ने बताया कि चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करते हुए त्वरित सहायता संबंधित उपायों व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।