मंदसौर: भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति के सैकड़ों किसान सांसद निवास पर पहुंचे। अफीम नीति में सुधार करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
मंदसौर भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति के सैकड़ों किसान शनिवार को सांसद सुधीर गुप्ता से उनके निवास पर मिलने पहुंचे। उन्होंने सांसद को आने वाली अफीम नीति में सुधार करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सीपीएस पद्धति को बदलकर लांसिंग पद्धति में विलय करने की मांग की।