आगर: आकाशीय बिजली गिरने की पूर्व सूचना देगा दामिनी एप्प, कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपने फोन में डाउनलोड करने की दी सलाह
बरसात के मौसम में बारिश के साथ आसमान में गरज होना आम बात है लेकिन ये वज्रपात जानलेवा साबित हो जाता है। आगर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा जिले के नागरिकों से अपने मोबाइल में दामिनी एप्प डाउनलोड करने की अपील की है, इस एप्प के जरिए 15 मिनट पहले ही बिजली गिरने की जानकारी का अलर्ट आ जाएगा।