बरेली: सिरौली थाना क्षेत्र के सिरौली कस्बे में तेज रफ्तार दो बाइकें आपस में टकराईं, एक व्यक्ति हुआ घायल
सिरौली थाना क्षेत्र के सिरौली कस्बे में तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई। एक बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 108 एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।