उमरिया जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान 12 मार्च को एक दिवसीय भ्रमण पर उमरिया पहुंचेंगे। वे सुबह 8:30 बजे उमरिया रेलवे स्टेशन पहुंचकर सर्किट हाउस जाएंगे। सुबह 10:30 बजे सर्किट हाउस में जिला कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत गोपालपुर में अटल पंचायत सेवा सदन के नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे