आजमगढ़ जनपद के मोहम्मदपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा कलंदरपुर स्थित शाह कलंदर बाबा की मजार पर मंगलवार को ऐतिहासिक उरुश मेले का आयोजन किया गया। यह मेला मंगलवार सुबह से शुरू होकर पूरी रात भर चलेगा और बुधवार की भोर में 4 बजे मोहतली शाह जफरत यतीन द्वारा शाह कलंदर बाबा की मजार पर चादरपोशी के साथ समाप्त होगा। मजार को 'बुढऊ बाबा की दरगाह' के नाम से भी जाना जाता है।