पंचकूला: रायपुर रानी: माता समलासन मंदिर में चोरी, चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए
रायपुर रानी में स्थित प्रसिद्ध माता समलासन मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से सामान चुराने के साथ-साथ सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे पहचान में मुश्किल आ रही है। मंदिर प्रबंधन को घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत रायपुर रानी थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर निरीक्षण