नवाबगंज: किला थाना क्षेत्र के इकरा स्कूल के पास ई रिक्शा पर बैठी महिला से बाइक सवार शोहदो ने की छेड़खानी
ई रिक्शा पर बैठकर पति के साथ जा रही महिला के साथ बाइक सवार दो शोहदों ने छेड़खानी की। पति और राहगीरों ने मिलकर एक शोहदे को दबोच लिया। जबकि एक शोहदा फरार हो गया। किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। सिरौली के शिवपुरी निवासी शख्स अपनी पत्नी के साथ रोडवेज से ई रिक्शा पर बैठकर गुलाबनगर बजरिया जा रहा था।