पार्लियामेंट स्ट्रीट: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मेडिको लीगल परीक्षा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट वेब पोर्टल का किया शुभारंभ
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'मेडिको-लीगल परीक्षा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट (MedLEaPR)' वेब पोर्टल कार्यक्रम के शुभारंभ पर कहा, "जो तीन कानून केंद्र सरकार द्वारा लाए गए, उसमें एक मुख्य बिंदु यह था कि हमारी जितनी भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट हैं या मेडिको-लीगल रिपोर्ट हैं, उसका डिजिटलीकरण होना चाहिए। दिल्ली ने MedLEaPR पर आज काम शुरू किया है।