तमाड़ 1: रंगामाटी तड़ाई रोड पर एसबीआई सीएससी संचालक से दिनदहाड़े पांच लाख रुपये लूटे गए
Tamar 1, Ranchi | Feb 12, 2025 तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगामाटी तड़ाई रोड स्थित एसबीआई सीएससी संचालक शिवचरण पातर से बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गये। पीड़ित शिवचरण पातर ने बताया कि वे सुबह 11 बजे अपन सीएससी केन्द्र में बैठे थे तभी अचानक एक अपाची बाइक से तीन लोग आये और सीएससी केन्द्र के अंदर घुसकर पहले शटर को बंद कर दिया