तमाड़ 1: गंगा मेला सुमानडीह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
आज रविवार को गंगा मेला सुमानडीह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मेला में मुख्य अतिथि के रूप में JLKM के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो शामिल हुए । उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारे झारखंड की पहचान है । इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे । मेले का समापन आज रविवार को शाम 7:00 बजे हुआ ।