हज़ारीबाग: चतरा सीमा पर बेढना मोड़ के पास वाहन जांच के क्रम में 4.5 किलो अफीम के साथ दो पकड़ायेव
चौपारण नशीले पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध प्रशासन द्वारा पिछले एक सप्ताह से अभियान चलाया जा रहा है। चौपारण पुलिस ने गुरुवार को हजारीबाग- चतरा सीमा पर बेढना मोड़ के पास वाहन जांच के क्रम में बीना नंबर की बाइक जब्त की बाइक पर दो युवक थे। बाइक की तलाशी के क्रम में पुलिस ने डिक्की से चार किलो चार सौ ग्राम अफीम बरामद किया।