बाघाखोह गांव के बधार के कुएं से अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी। अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बाघाखोह गांव के पास गेहूं के खेतों के बीच स्थित बधार के एक कुएं से शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।