झालरापाटन: झालरापाटन में ऑटो पार्ट्स की दुकान से युवक ने दिनदहाड़े की चोरी, गल्ले में रखे ₹12000 चुराए, सीसीटीवी में हुआ कैद
झालरापाटन के बस स्टैंड मार्ग पर एक ऑटोमोबाइल्स की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह 7:30 बजे एक अज्ञात युवक ने दुकान से 12 हजार रुपए चुरा लिए। दुकान के मालिक विकास कासट ने बताया कि वह दुकान का आधा शटर खोलकर अंदर गए थे। इसी दौरान एक युवक ने गल्ले से नकदी चुरा ली। जब वह वापस आए तो गल्ला खुला मिला और पैसे गायब थे।