शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नौशहारा में गुरुबार रात किसी समय शरारती तत्वों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को खंडित कर धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश की। शुक्रवार सुबह 9 बजे करीब घटना की जानकारी मिलते ही अनुयायियों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर तहसीलदार शिकोहाबाद और थाना अध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँच गए।