उरई: ग्राम गिदवासा में आकाशीय बिजली गिरने से मची तबाही, चपेट में आए किसान की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
Orai, Jalaun | Jun 27, 2025 शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक व्यक्ति के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, व्यक्ति खेत की तरफ गए हुए थे तभी मौसम अचानक खराब हुआ और आकाशी बिजली व्यक्ति के ऊपर गिर गई जिससे वह बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं मौके पर प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और जांच शुरु कर दी है।