योगापट्टी प्रखंड के सिसवा मंगलपुर गांव में गंडक नदी का जलस्तर घटने के साथ कटाव तेज हो गया है। दो दिनों से लगातार हो रहे कटाव से कई घर नदी में समाने के कगार पर हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रशासनिक उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से कटाव रोधी कार्य शुरू कर दिया है। गुरुवार के दोपहर करीब 12:00 बजे ग्रामीण जगन्नाथ यादव, भुलन राम।