बीकापुर: बीकापुर तहसील समाधान दिवस पर नहीं पहुंचे DM, SSP फरियादी हुए मायूस, 158 शिकायतों में 15 शिकायतों का हुआ निस्तारण
शनिवार को बीकापुर तहसील सभागार में लगे तहसील दिवस में जिलाधिकारी और एसएसपी के न पहुंचने पर फरियादियों में मायूसी छाई रही, वहीं उप जिला अधिकारी आईएएस ध्रुव खड़िया ने आई जनता की शिकायतों को सुना, इस दौरान 158 शिकायतकर्ताओं ने शिकायत किया, 15 शिकायतों का निस्तारण उप जिला अधिकारी ने मौके पर कर दिया, तहसील दिवस पर सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे,