लाडपुरा: कोटा में सशांक नायक की टीम ने किया बड़ा ऐलान, सरकारी गाड़ी में परिवार बैठा मिला तो सड़क पर उतारेंगे
Ladpura, Kota | Dec 29, 2025 कोटा शहर में सरकारी वाहनों के दुरुपयोग को लेकर अब विरोध खुलकर सामने आने लगा है। शहर के युवाओं की टीम नायक ने सरकारी अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। टीम का कहना है कि यदि कोई भी अधिकारी चाहे वह कोटा विकास प्राधिकरण, नगर निगम या किसी अन्य सरकारी विभाग से जुड़ा हो सरकारी वाहन का निजी या घरेलू उपयोग करते हुए पाया गया तो टीम नायक उसे मौके पर ही रोकेगी।