शुजालपुर से मोहम्मदखेड़ा के बीच को अकोदिया की ओर ग्राम महूघाट के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान दिलीप कुमार पिता बसंत (28) निवासी अमहर खास, झारखंड के रूप में हुई है। दिलीप अहमदाबाद सिविल लाइन में सेंटरिंग का काम करता था। उसके भाई ने दैनिक भास्कर को बताया कि चार साल पहले उसकी शादी हुई थी।