शाहबाद: राधापुरा से रामपुर टोडिया गांव को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त पुलिया से बड़ी दुर्घटना का खतरा, मरम्मत की मांग
Shahbad, Baran | Jan 21, 2025 राधापुरा से रामपुर टोडिया गांव को जोड़ने वाले रास्ते पर स्थित पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को कभी भी बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। जानकारी मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली। पुलिया के बीचों-बीच व साइड में बड़ा गड्डा होने से प्रतिदिन सड़क हादसे हो रहे है। इस रास्ते से आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण तथा विद्यार्थी आवागमन करते हैं।