बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज गुरुवार 5 फरवरी दोपहर करीब 1बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बीते 24 घंटे के दौरान बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में समकालीन अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखना तथा संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध समय रहते कार्रवाई करना था।