बहराइच: बरूही टेपरी में कहासुनी में युवक पर किया धारदार हथियार से हमला, 2 लोग हुए घायल
बरूही टेपरी गांव निवासी युवक की पड़ोसी से रात में कहासुनी हुई। इससे नाराज दबंगों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।