सैदपुर: संवेदनहीनता! रामपुर में वृद्ध मजदूर को टक्कर मारकर पलट गई बाइक, सवार उठा और खुद को झाड़कर चलता बना, वृद्ध गंभीर
खानपुर थानाक्षेत्र के रामपुर में मां कालिंदी फिलिंग स्टेशन के निकट सड़क पार कर रहे वृद्ध मजदूर बूढ़ीपुर निवासी 65 वर्षीय गंगाराम राजभर को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जबरदस्त टक्कर मार दी और खुद भी पलट गया। घटना के बाद संवेदनहीनता दिखाते हुए बाइक सवार ने अपनी बाइक उठाई और वहाँ से फरार हो गया। वहीं टक्कर से घायल होकर सड़क पर गिरा मजदूर लहुलुहान होकर वहीं तड़पता रहा।