सांगोद: सांगोद थाना इलाके के केलाशपुरा गांव में नाली निर्माण को लेकर 2 पड़ोसियों में झगड़ा, एक शख्स घायल, पुलिस जांच में जुटी
Sangod, Kota | Feb 26, 2025 जिले के सांगोद थाना इलाके के कैलाशपुरा गांव में बुधवार सुबह 10 बजे करीबन नाली निर्माण को लेकर दो पड़ोसी आपस में झगड़ पड़े। बात इतनी बढ़ गई की दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक बुजुर्ग को गंभीर चोटे आई, जिसे सांगोद चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।