एडीजे तीन भुपेश कुमार की अदालत ने सिसई थाना क्षेत्र के सकराैली गांव में हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपितों नंद किशोर साहू शिव कुमार साहू और सत्येंद्र कुमार साहू को आजीवन कारावास की सजा सुनाया गया। इसके अलावा तीनों आरोपितों को विभिन्न धाराओं में 60-60 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है। अभियोजन पक्ष से एपीपी सुधीर टोप्पो थे।