थानेसर: कुरुक्षेत्र: 21000 बच्चों ने किया गीता पाठ, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वामी रामदेव और स्वामी ज्ञानानंद भी शामिल हुए
अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर कुरुक्षेत्र के केशव पार्क (थीम पार्क) में 21000 बच्चों द्वारा वैश्विक गीता पाठ किया गया है। जिसमें जिले भर के सभी स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया है। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वामी रामदेव महाराज और स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने मुख्य रूप से शिरकत की है।